Hot News

पूजन के बाद मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन

आसनसोल.

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी होलिका दहन के लिए डांडा रोपण की पूजा आसनसोल एनएस रोड शिवमंदिर रोड स्थित आसनसोल गौशाला परिसर में सुबह विधिवत ढंग से हुई. इस अवसर पर जगदीश शर्मा, सियाराम अग्रवाल, अनिल जालान, महेश शर्मा, प्रकाश दिवान, सुनील मुकीम, विवेक खेतान सहित अन्य उपस्थित थे. सियाराम अग्रवाल ने बताया कि डांडा रोपण के लिए पूजा फागुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन शुभ मुहूर्त में की जाती है. उसके पश्चात सभी स्त्रीएं आकर डांडा की पूजा कर डांडा के पानी को लाकर उसको पीने के बाद ही कुछ अन्न ग्रहण करती हैं. रात्रि के समय होलिका दहन पर पुनः उसको प्रणाम कर अपने परिवार की सुख शांति हेतु कामना की जाती है. होलिका दहन का समय रात्रि 10.45 बजे है. सृष्टि नगर स्थित मंदिर प्रांगण के सामने होलिका दहन के लिए डांडा रोपण की पूजा सुबह नौ बजे शुभ लग्न में संपन्न हुई. इस अवसर पर दीपक कुमार अग्रवाल, शंकर लाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, राजू केडिया, गोपाल भाखरिया, सीताराम बेड़िया, आनंद पारीक एवं अन्य स्थान निवासी उपस्थित थे. इस अवसर पर पंडित मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डांडा रोपण पूजा फागुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन शुभ मुहूर्त में की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पूजन के बाद मारवाड़ी समाज ने किया होलिका दहन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top