Hot News

450Km से ज्यादा रेंज और 1.1 टन पेलोड, नई Mahindra Veero CNG हुई लॉन्च, डीजल मॉडल में भी मिले कई फीचर्स

महिंद्रा ने अपनी Veero गाड़ी का नया CNG मॉडल लॉन्च किया है. यह गाड़ी 1.1 टन तक सामान लेकर चल सकती है. इसकी शुरुआती कीमत 8.25 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है. वहीं, कंपनी ने Veero के डीजल मॉडल को भी अपडेट किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये रखी गई है. आइए इनके बारे में जरा डिटेल में जानते हैं.

1.1 टन पेलोड के साथ मिलेगी 450 km से ज्यादा की रेंज

नई Mahindra Veero 1.1 XXL CNG को खासतौर पर शहर में सामान की डिलीवरी करने वालों के लिए बनाया गया है. इसमें एक बार में 1.1 टन तक सामान रखा जा सकता है. गाड़ी में सामान रखने के लिए 9.5 फीट लंबी जगह भी मिलती है, जिससे ज्यादा सामान आसानी से रखा जा सकता है.

माइलेज की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह गाड़ी 1 किलो CNG में 21.4 km तक चल सकती है. इसमें पेट्रोल और CNG दोनों का यूज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, दोनों फ्यूल को मिलाकर यह गाड़ी एक बार में 450 km से ज्यादा चल सकती है.

ये भी पढ़ें: टाटा कार ऑफर्स सितंबर 2026: Harrier और Nexon सहित इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर ₹3.35 लाख तक छूट, फटाफट देखें लिस्ट

Mahindra Veero CNG की कीमत

नई Veero CNG की डिलीवरी 20 सितंबर से शुरू होगी. CNG मॉडल को V2 और V4 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. V2 की कीमत 8.25 लाख रुपये और V4 की कीमत 8.55 लाख रुपये है. अगर आप Pastel Riversand कलर लेना चाहते हैं, तो इसके लिए 5,000 रुपये अलग से देने होंगे.

वेरिएंट V2 V4
1.1 XXL SD ₹8.25 लाख ₹8.55 लाख

बड़े टचस्क्रीन और क्रूज कंट्रोल से लैस हुआ Veero डीजल

डीजल मॉडल में अब 26.03cm का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा वॉयस कमांड और कई भाषाओं का ऑप्शन भी दिया गया है. कंपनी ने अब इसमें क्रूज कंट्रोल भी शामिल कर दिया है.

डीजल रेंज के सभी मॉडल में अब पावर विंडो और फास्ट चार्जिंग पोर्ट स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे. केबिन में AC के साथ हीटर, एडजस्टेबल हेडरेस्ट वाली रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट और D+2 सीटिंग का इंतजाम है. खास बात यह है कि सीटों को फ्लैट फोल्ड करके आराम करने या सफर के दौरान सोने के लिए भी जगह बनाई जा सकती है.

पिक-अप को स्मार्ट बनाने के लिए Mahindra का iMAXX कनेक्टेड व्हीकल सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें 50 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. इसकी मदद से व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग, रूट प्लानिंग, गाड़ी की हेल्थ मॉनिटरिंग और फ्यूल ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं का यूज किया जा सकता है. अब इसमें रिमोट AC ऑपरेशन का फीचर भी जोड़ दिया गया है. अपडेटेड Veero डीजल 8 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Mahindra Veero डीजल की कीमत

वेरिएंट V2 V4 V6
1.5 XL SD ₹8.29 लाख
1.5 XXL SD ₹8.49 लाख ₹8.82 लाख ₹9.45 लाख
1.5 XXL HD ₹8.75 लाख
1.5 XXL CBC ₹8.35 लाख ₹8.68 लाख
1.6 XXL SD ₹8.49 लाख ₹9.45 लाख
1.6 XXL HD ₹8.75 लाख

ग्रे कलर के लिए ऊपर दी गई कीमतों के अलावा 5,000 रुपये एक्स्ट्रा आपको देने होंगे.

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से ठीक पहले Maruti Suzuki ने बढ़ाए दाम, चुनिंदा कार मॉडल्स पर होगी ₹20 हजार तक की बढ़ोतरी

The post 450Km से ज्यादा रेंज और 1.1 टन पेलोड, नई Mahindra Veero CNG हुई लॉन्च, डीजल मॉडल में भी मिले कई फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top