Hot News

बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, लीची के पेड़ पर लटकी मिली मां-बेटी की डेड बॉडी

Double Murder: मुजफ्फरपुर. बिहार में अहले सुबह मां-बेटी की डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई है. मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के पिलखी गांव में बगीचे में लीची के पेड़ पर एक ही फंदे में माँ और उसकी तीन साल की मासूम बेटी का शव लटका मिला है. आसपास के ग्रामीण दोनों की हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका जता रहे हैं. स्त्री की साड़ी उतार कर उसका फंदा बनाया गया है. साड़ी की एक छोर में माँ और दूसरी छोर से बेटी का शव लटका मिला है.

शवों की अब तक नहीं हुई पहचान

शव लटके होने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग मौके पर जुट गए. हालांकि किसी ने भी शवों की पहचान नहीं की है. पुलिस आसपास के गांव के जनप्रतिनिधियों को तस्वीर भेज कर पहचान कराने की कोशिश में जुटी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शव देखने से पता चलता है कि हत्या से पहले माँ ने काफी संघर्ष किया है. उसका पेटीकोट मिट्टी से सना हुआ है. हाथ, चेहरा, बाल और कपड़े की स्थिति से अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्त्री के साथ गलत भी किया गया है.

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

मृतक स्त्री और बच्ची के राहगीर होने की भी आशंका है. सकरा पुलिस ने हत्या के बिंदु पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है. सकरा थानेदार राजूपाल ने कहा कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि इस दोहर हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर लिया जायेगा और हत्यारे को पकड़ लिया जायेगा.

Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा

The post बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर, लीची के पेड़ पर लटकी मिली मां-बेटी की डेड बॉडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top