Hot News

Video Viral: थार चालक से मारपीट पर उतारु हो गया ऑटो ड्राइवर, बीच सड़क पर बवाल, वायरल हो रहा वीडियो

Video Viral: बीच सड़क पर ऑटो ड्राइवर और थार चालक के बीच जोरदार बहस छिड़ गई. ऑटो चालक देखते ही देखते इतने गुस्से में आ गया कि सरिया लेकर वो थार चालक से मारपीट पर उतारू हो गया. बीच सड़क पर छिड़ी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर जाम लगी हुई है. बारिश भी हो रही है. इस बीच ऑटो चालक अपना सारा गुस्सा थार चालक पर उतार रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

थार चालक और ऑटो ड्राइवर के बीच छिड़ी बहस का वीडियो एक अन्य शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया. अब यह तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख रहा है कि गुस्से से लाल ऑटो ड्राइवर हाथों में सरिया लिए थार चालक के सामने खड़ा है. वो उसे बार-बार बाहर निकलने के लिए कह रहा है. एक्शन इस तरह का है कि जैसे ही थार सवार बाहर निकलेगा ऑटो चालक हमला कर देगा. बारिश में भीगते हुए भी ऑटो चालक भिड़ने को आतुर नजर आ रहा है.

थार चालक को डरा रहा था ऑटो ड्राइवर

यह वीडियो 33 सेकंड का है, लेकिन अब तक इस वीडियो को एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ऑटो चालक के बार बार ललकारने के बाद भी थार सवार अपनी गाड़ी से बाहर नहीं निकला. थोड़ी देर चिल्लाने के बाद ऑटो ड्राइवर अपनी गाड़ी के पास लौट आया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेंट किया है. एस यूजर ने लिखा ‘ये ऑटो वाले भैया आउट ऑफ चिल हो गए हैं.’ एक ने लिखा ये क्लेश तो होना ही था. एक अन्य यूजर ने लिखा ‘गलत ऑटो वाले से पंगा ले लिया.’ इस वीडियो को कई लोगों ने लाइक किया है.

The post Video Viral: थार चालक से मारपीट पर उतारु हो गया ऑटो ड्राइवर, बीच सड़क पर बवाल, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top