Hot News

82 के अमिताभ बच्चन ने सालभर में कमाए 350 करोड़, चुकाया शाहरुख खान से भी ज्यादा टैक्स

Amitabh Bachchan Tax: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम से टीवी क्विज शो की मेजबानी करने वाले बॉलीवुड के बादशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 1 साल में अरबों रुपये की आमदनी की है. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने करीब 350 करोड़ रुपये की कमाई की है.

अमिताभ बच्चन ने चुकाया 120 करोड़ का टैक्स

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल भर में करीब 350 करोड़ रुपये की अपनी इस कमाई पर अमिताभ बच्चन ने करीब 120 करोड़ रुपये का टैक्स दिया है, जो शाहरुखान के टैक्स से करीब 25 करोड़ रुपये अधिक है. शाहरुख खान ने 95 रुपये टैक्स के तौर पर चुका है. समाचार यह भी है कि अमिताभ बच्चन ने 15 मार्च 2025 को 52.50 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स का भुगतान कर दिया है.

अमिताभ बच्चन की आय के स्रोत

  • फिल्मों में अभिनय: फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन की हालिया फिल्म ‘वेट्टैयन’ थी, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा की थी. यह तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म अक्टूबर 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें रजनीकांत ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी.
  • टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) की मेजबानी: फिलिहाल, अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन की मेज़बानी कर रहे हैं, जो सोनी टीवी पर हर सप्ताह रात 9 बजे प्रसारित होता है. यह उनकी आमदनी के प्रमुख स्रोतों में से एक है.
  • ब्रांड एंडोर्समेंट: अमिताभ बच्चन विभिन्न ब्रांड्स के विज्ञापन करते हैं, जो उनकी आय का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें: 19 मार्च की आधी रात के बाद बदल जाएगी आपकी जिंदगी, फेडरल रिजर्व पर टिकी है दुनिया भर की नजर

अमिताभ बच्चन को केबीसी से होने वाली आमदनी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर रात के 9 बजे प्रसारित होने वाला टीवी क्विज शोय कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन की मेजबानी करने के लिए भारी फीस लेते हैं. हालांकि, उनके सही भुगतान की जानकारी सार्वजनिक नहीं होती, लेकिन अनुमान है कि वे एक एपिसोड के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं.

इसे भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी के लिए गुजरात में पूजा-यज्ञ

The post 82 के अमिताभ बच्चन ने सालभर में कमाए 350 करोड़, चुकाया शाहरुख खान से भी ज्यादा टैक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top