खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के खगड़िया-सोनमनकी पथ बीते सोमवार की देर रात बाइक की ठोकर से एक स्त्री जख्मी हो गयी थी. बेगूसराय में इलाज के दौरान जख्मी स्त्री की मौत हो गयी. मंगलवार को परिजनों ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया. मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि पंचायत इटबा ढाला गांव निवासी बालेश्वर चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी उर्फ मंजूरवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया कि बीते सोमवार की रात 8 बजे मंजू देवी सड़क किनारे बैठी हुयी थी. अज्ञात वाहन चालक ने मंजू देवी को ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मंजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मंगलवार की सुबह जख्मी स्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गया. इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post सड़क दुर्घटना में जख्मी स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

