Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान वे बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कन्हैया कुमार के अगुआई में हो रही पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लिया है. कन्हैया के साथ राहुल गांधी करीब 2 किलोमीटर तक पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान देखा गया कि राहुल गांधी अचानक चलते-चलते रुक गए और भीड़ से एक युवक को बुलाया और उसकी समस्या सुनी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद भी कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं. पलायान रोको नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग में लेंगे.
पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में भारी भीड़
#WATCH | Bihar | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi joins NSUI National incharge Kanhaiya Kumar’s ‘Palayan Roko Naukri Do’ rally in Begusarai. pic.twitter.com/1KaPjpEVDZ
— ANI (@ANI) April 7, 2025
समाचार अपडेट की जा रही है…
The post बेगूसराय में कन्हैया की पदयात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, भीड़ से युवक को बुलाकर सुनी परेशानी appeared first on Naya Vichar.