Hot News

Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो

Sikandar: सिकंदर की रिलीज के एक हफ्ते बाद, सलमान खान ने अपनी कल्ट बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना की फिर से रिलीज की घोषणा की. आमिर खान के साथ साल 1994 में आई यह फिल्म अपनी कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त एक्टिंग और बेहतरीन कलाकारों के लिए फैंस के बीच आज भी पॉपुलर है. भाईजान ने मूवी का ट्रेलर रिलीज किया और कैप्शन में लिखा, “अमर प्रेम का अंदाज वापस आ गया है. #अंदाजअपनाअपना 25 अप्रैल 2025 को देशभर में सिनेमाघरों में पुनः रिलीज होगी.”

अंदाज अपना अपना फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अंदाज अपना अपना के फिर से री रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “मेरी पसंदीदा फिल्म दोनों खान ने इसमें कमाल की एक्टिंग की है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “दोस्ती, दीवानगी और धमाकेदार कॉमेडी… एक बार फिर से, अंदाज अपना अपना.” एक अन्य यूजर ने लिखा, सिकंदर देखकर कुछ खास मजा तो आया नहीं, चलो अब मैं यह कॉमेडी फिल्म देखकर एंजॉय करूंगा.”

अंदाज अपना अपना के बारे में

अंदाज अपना अपना एक पॉपुलर हिंदी कॉमेडी है, जिसमें आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी हैं. अपने अनोखे कॉमेडी और यादगार वन-लाइनर्स के लिए मशहूर इस फिल्म में शक्ति कपूर की ओर से निभाए गए किरदार में मशहूर कॉमिक विलेन क्राइम मास्टर गोगो को भी पेश किया गया था.

विनय सिन्हा के बच्चों ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर कही थी ये बात

दिवंगत निर्माता विनय सिन्हा के बच्चों ने अंदाज अपना अपना के सीक्वल को लेकर बात की थी. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “हाल ही में आमिर भाई ने बताया कि सलमान सर और वे अंदाज अपना अपना का सीक्वल करने के इच्छुक हैं. उनसे हमारी बातचीत हो रही है. अभी कुछ ठोस नहीं है, लेकिन जैसे ही अभिनेताओं और निर्देशक के साथ चर्चा पुरी हो जाएगी. अब डिटेल्स जरूर शेयर करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत

The post Sikandar के फ्लॉप होते ही सलमान खान की ये फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक, आमिर खान संग होगा सुपरहिट कॉम्बो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top