Hot News

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिलेगी. राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी. बारिश के भी आसार हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है. पूर्वानुमान की मानें तो राज्य में 13 अप्रैल तक बारिश हो सकती है.

अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

झारखंड में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो सकता है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. आज झारखंड के पूर्वी भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. येलो अलर्ट जारी कर मौसम वैज्ञानिकों ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

WhatsApp Image 2025 04 07 at 1.24.01 PM
झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत 2

शुष्क रहा पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस गुमला का दर्ज किया गया.

The post झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात, चिलचिलाती धूप से मिलेगी राहत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top