Hot News

बिहटा-परेव फोरलेन पर सुबह पिकअप और ट्रेलर की टक्कर, शाम को दो कारों में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल

मोनू कुमार मिश्रा, बिहटा: पटना-आरा मुख्य मार्ग पर स्थित परेव फोरलेन पर शनिवार को दो भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहली घटना सुबह में हुई, जब एक पिकअप और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.दूसरी दुर्घटना शाम लगभग 4 बजे हुई, जब कोइलवर पुल के पूर्वी छोर पर परेव के पास दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में एक अल्टो कार में सवार परिवार हरियाणा से पश्चिम बंगाल के मालदह स्थित अपने गांव लौट रहा था.

WhatsApp Image 2025 04 19 at 7.08.28 PM
घटनास्थल की तस्वीर

एयरबैग खुलने से बचे यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार सभी लोग मालदह, थाना हॉबीपुर के निवासी हैं. वहीं, दूसरी कार में केवल चालक था, जो गलत दिशा (रॉंग साइड) से आरा की ओर जा रहा था. अल्टो कार का आमना-सामना विपरीत दिशा से आ रही कार से हो गया. सौभाग्य से एयरबैग खुलने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई, हालांकि सभी को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को बिहटा पुलिस की मदद से ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घायलों के नाम

दुलाल हलदर, पिता – कुरुना हलदर
दीपांकर हलदर, पिता – दुलाल हलदर
कौशिक हलदर, पिता – मनिक दास
आकाश हलदर, पिता – सुशील हलदर
तुम्पा हलदर, पति – दीपांकर हलदर

WhatsApp Image 2025 04 19 at 6.57.12 PM
घटनास्थल पर मौजूद लोग

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

हमेशा लगा रहता है जाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि कोइलवर से बबुरा छपरा मोड़ तक एक लेन पर अक्सर जाम लगा रहता है, जिससे कई वाहन परेव होते हुए गलत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं. इस कारण इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं आम हो गई हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर यातायात व्यवस्था बहाल की. स्थानीय लोगों और प्रशासन से मांग की जा रही है कि गलत दिशा में वाहन प्रवेश को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन इस रूट पर दौड़ेगी, 24 अप्रैल को पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

The post बिहटा-परेव फोरलेन पर सुबह पिकअप और ट्रेलर की टक्कर, शाम को दो कारों में भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top