Hot News

deoghar news : बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, हिंसा की करायी जाये एनआइए जांच

संवाददाता, देवघर : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल जिला समिति के बैनर तले वीआइपी चौक पर आक्रोश प्रदर्शन सह धरना का आयोजन किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त की अनुपस्थिति में एनडीसी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाये. साथ ही बंगाल की हिंसा की एनआइए जांच करायी जाये और बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाये. वहीं बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें हिंदुस्तान से निकाला जाये. प्रदर्शन के दौरान बंगाल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए सनातनी हिंदू को जागरूक और संगठित होने की बात कही. मौके पर विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, अजय कुमार सिन्हा, संजय देव, रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक नारायण दास, धनंजय तिवारी, सोनाधारी झा, सौरभ पाठक, चंदन मिश्रा, धनंजय खवाड़े, सुनील गुप्ता, नकुल राज, वीरू राजशाही, अशोक कुमार झा, छवि शंकर पंडित, रीता चौरसिया, विजया सिंह, करण शर्मा समेत अन्य थे. हाइलाइट्स पश्चिम बंगाल हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post deoghar news : बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन, हिंसा की करायी जाये एनआइए जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top