Hot News

Dhanbad News : एडीएम साहब ! पत्नी ने जालसाजी कर उठा लिया है एलआइसी का पैसा

समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा ने लोगों की शिकायतें सुनी. जनता दरबार में कतरास से आये एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर उनकी एलआइसी पॉलिसी से 40,409 रुपए का गबन कर लिया है. पीड़ित ने बताया कि पत्नी सात वर्ष पहले घर से चली गयी है. अब अन्य स्थान पर रह रही है. एक दिन उनके मोबाइल पर एलआईसी पॉलिसी का भुगतान कर देने का मैसेज आया. जब एलआइसी के कतरास ब्रांच में जाकर पूछताछ की, तो पता चला कि एलआइसी एजेंट, डेवलपमेंट ऑफिसर और शाखा प्रबंधक की मिली भगत से उनकी पत्नी ने जाली कागजात बनवाकर रुपये का भुगतान ले लिया है. आवेदन में उनके जाली हस्ताक्षर और उनका पुराना फोटो लगाकर एक एफिडेविट भी दिया था. एडीएम श्री सिन्हा ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया है. जनता दरबार में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के सामने प्रशासनी जमीन का अतिक्रमण करने, सेवानिवृत्ति का लाभ दिलाने, जमीन पर जबरन कब्जा करने, वार्ड 23 में नाली का निर्माण कराने, रजिस्ट्री और म्यूटेशन हो जाने के बाद भी बिल्डर द्वारा जमीन का कब्जा नहीं देने, प्रशासनी तालाब का जीर्णोद्धार कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए है. मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जनशिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक नंदकिशोर कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

बहू की प्रताड़ना से परेशान है पति-पत्नी :

बैंकमोड़ से आयी एक स्त्री ने एडीएम को बताया कि उनकी बहू आये दिन प्रताड़ित करती है. घर में प्रवेश करने से रोकती है. जबकि जमीन और मकान उनके पति ने खरीदी है. बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर पति-पत्नी बस्ताकोला रहने चले गये हैं. जब वे अपने घर में जाने का प्रयास करते हैं, तो बहू लड़ाई-झगड़ा कर उन्हें घर में घुसने नहीं देती है. मामले में एडीएम ने संबंधित अधिकारी का जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : एडीएम साहब ! पत्नी ने जालसाजी कर उठा लिया है एलआइसी का पैसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top