Hot News

50 करोड़ के गबन का आरोप, सीबीआइ करेगी जांच

क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए अलीपुरदुआर में जांच एजेंसी ने खोला ऑफिस

संवाददाता, कोलकाताकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए 50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में नया कार्यालय खोला है. केंद्रीय जांच एजेंसी अब अलीपुरदुआर स्थित परेड ग्राउंड के समीप स्थित पुलिस रिजर्व कार्यालय में दो कमरों का उपयोग जांच कार्य के लिए करेगी. शुक्रवार को सीबीआइ के डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने उक्त कार्यालय के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया. हालांकि, अधिकारी ने इस पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है. कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ अलीपुरदुआर में स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि अबतक जांच अधिकारियों के रहने के लिए कोई स्थायी जगह नहीं थी. जांच के उद्देश्य से शहर में आने पर अधिकारी अबतक रेलवे बंगले का उपयोग करते थे. जांच में समस्याओं का हवाला देते हुए सीबीआइ ने स्थायी जगह के लिए जलपाईगुड़ी स्थित उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच में आवेदन किया था. अदालत ने जिला पुलिस को कार्यालय निर्माण के लिए मकान उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. इसके बाद पुलिस ने परेड ग्राउंड के समीप स्थित पुलिस रिजर्व कार्यालय के दो कमरे सीबीआइ को देने का फैसला लिया. स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बल के एसआइ को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. शुक्रवार को डीएसपी स्तर के एक अधिकारी कार्य का निरीक्षण करने वहां पहुंचे थे. सूत्रों का कहना है कि अगर वह वापस लौट भी आते हैं, तो इस कार्यालय में अन्य अधिकारी काम करेंगे. सीबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : राज्य पुलिस हर सहयोग प्रदान कर रही है.

क्या है मामला :

24 अगस्त, 2023 को कलकत्ता हाइकोर्ट के तत्कालीन जस्टिस अभिजीत गांगुली ने स्त्री क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआइ व इडी जांच के आदेश दिये थे. सीबीआइ जांच से पहले सीआइडी और डीआइबी ने इस मामले की जांच की थी. स्थानीय आरटीआइ कार्यकर्ता आलोक राय ने 25 मार्च, 2020 को अलीपुरदुआर थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज करायी थी. उनकी शिकायत के आधार पर पहले जिला पुलिस की डीआइबी और फिर सीआइडी ने भ्रष्टाचार मामले की जांच की थी. सीआइडी ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन धोखाधड़ी के शिकार ग्राहकों की शिकायत है कि राज्य की जांच एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है. इसके बाद अदालत ने मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया था.

क्या कहना है शिकायत करनेवाले आरटीआइ कार्यकर्ता का :

आरटीआइ कार्यकर्ता आलोक राय ने कहा : इस बार सहकारी समिति भ्रष्टाचार मामले की जांच में तेजी आयेगी. सीबीआइ कार्यालय खुल गया है. हम शिकायत कर रहे थे कि कई लोग सीबीआइ से मिल कर इस मामले में और नयी जानकारी देना चाहते थे, लेकिन नहीं दे पाते थे. अब यह समस्या दूर हो गयी है. सीबीआइ के अधिकारी लगातार जांच को लेकर मुझसे संपर्क कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 50 करोड़ के गबन का आरोप, सीबीआइ करेगी जांच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top