Hot News

28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा मां फ्लाइओवर का एक हिस्सा

वाहनों को अन्य रास्तों से डायवर्ट किया जायेगा

संवाददाता, कोलकाताआम नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए मां फ्लाइओवर के पूरे दक्षिणी भाग में सीआर सील को बदलने का कार्य कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा. इसके कारण आगामी 28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच मां फ्लाइओवर के दक्षिणी भाग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी.

कोलकाता पुलिस के सीपी मनोज कुमार वर्मा ने इस सिलसिले में एक निर्देश जारी किया है. जिसमें लिखा है कि आगामी 28 अप्रैल से 27 मई तक रोज रात 11 बजे से रोज सुबह छह बजे के बीच मां फ्लाइओवर के एक हिस्से को बंद रखा जायेगा. इसके कारण फ्लाइओवर का लाभ उठाने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से डायवर्ट किया जायेगा.

जिसमें ईएम बाइपास की ओर से पश्चिम की ओर जाने के लिए मां फ्लाइओवर का लाभ उठाने वाले वाहनों को ईएम बाइपास से परमा आइलैंड फिर पीसी कनेक्टर से नंबर चार ब्रिज से होकर न्यू पार्क स्ट्रीट से एक्जिबिशन रोड फिर अमीर अली एवेन्यू व नसीरुद्दीन रोड के रास्ते एजेसी बोस फ्लाइओवर के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 28 अप्रैल से 27 मई तक रात 11 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा मां फ्लाइओवर का एक हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top