Hot News

आज है मासिक शिवरात्रि, जानें व्रत और पूजन की सही विधि

Masik Shivratri 2025: हर महीने भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत आयोजित किया जाता है. इस विशेष दिन को भोलेनाथ के भक्त अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से सभी समस्याएँ समाप्त हो जाती हैं और जीवन में सुख और शांति का आगमन होता है. आइए जानते हैं भोपाल के ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस दिन का शुभ समय, पूजा विधि और कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए.

आज है मासिक शिवरात्रि

  • अप्रैल महीने की मासिक शिवरात्रि 26 तारीख, यानी आज शनिवार को मनाई जा रही है.
  • मासिक शिवरात्रि की पूजा कैसे करें?
  • मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर के मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें.
  • अब शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, शुद्ध घी, दही, चीनी और शहद अर्पित करें.
  • इसके बाद बेलपत्र, फूल, भांग और धतूरा अर्पित करें.
  • धूप-दीप जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें और नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें.
  • पूजा के समापन पर शिवजी की आरती करें और उन्हें भोग अर्पित करें.

इन मंत्रों का करें जाप

शिवरात्रि की पूजा में मंत्रों का जाप अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. आप इन मंत्रों का जप कर विशेष पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.

 पहली बार वट सावित्री व्रत कर रही हैं? आपकी हर शंका का जवाब यहां मिलेगा

ॐ नमः शिवाय
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ सांब सदाशिव नमो नमः
ऊं पषुप्ताय नमः

The post आज है मासिक शिवरात्रि, जानें व्रत और पूजन की सही विधि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top