Hot News

हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच के बाद इनका जताया आभार

IPL 2025 CSK vs SRH, Harshal Patel Record: आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पोर्ट्से गए मैच में हर्षल पटेल ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ हैदराबाद की जीत की नींव रखी, बल्कि दो खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर, जो तेज गेंदबाजों के लिए आसान नहीं मानी जाती, वहां हर्षल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी को भी चलता किया, जो कि उनके लिए खास उपलब्धि रही. इस मैच के साथ ही हर्षल आईपीएल इतिहास में हिंदुस्तान की ओर से सबसे ज्यादा बार एक पारी में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा और लक्ष्मीपति बालाजी जैसे दिग्गज चार-चार बार यह कारनामा कर चुके थे, लेकिन हर्षल अब पांच बार ऐसा कर चुके हैं.

चेन्नई के खिलाफ हर्षल का यह प्रदर्शन कोई संयोग नहीं है. वह इस टीम के खिलाफ बार-बार खुद को साबित करते आए हैं. दिलचस्प बात है कि इस मैच में धोनी को आउट करने के मामले में भी हर्षल ने खुद को खास साबित किया है. वह अब जहीर खान (7 बार) और प्रज्ञान ओझा (6 बार) के बाद संयुक्त रूप से तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने धोनी को सबसे ज्यादा बार पवेलियन भेजा है. धोनी को चार बार आउट करने के मामले में अब वह संयुक्त रूप से बुमराह के साथ हैं.  

चेपॉक पर हर्षल का शानदार रिकॉर्ड

चेपॉक स्टेडियम की बात करें तो वहां हर्षल पटेल का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक इस मैदान पर छह मैचों में 15 विकेट लिए हैं और उनका औसत सिर्फ 8.53 का है. उनका इकोनॉमी रेट 6.09 और स्ट्राइक रेट 8.4 रहा है, जो दर्शाता है कि वे न केवल किफायती गेंदबाज हैं, बल्कि नियमित रूप से विकेट भी निकालते हैं. ऐसे में चेन्नई की टीम के लिए वे किसी ‘विलेन’ से कम नहीं. वे चेन्नई के खिलाफ अब तक तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं, जबकि आईपीएल में उन्हें 5 बार ही इस पुरस्कार से नवाजा गया है.

शानदार गेंदबाजी के लिए हर्षल ने की रणनीति

मैच के बाद हर्षल ने अपनी योजना पर बात की.  उन्होंने कहा शुरू से ही विकेट पर गेंदबाजी की योजना बनाई थी और लेंथ पर गेंद डालते हुए बल्लेबाजों को मिडविकेट और स्क्वायर लेग के ऊपर स्पोर्ट्सने को मजबूर करना चाहा.हर्षल ने कहा, “मैंने जल्दी समझ लिया था कि लेंथ पर गेंदबाजी और स्टंप्स को टारगेट करना जरूरी है. हॉरिजॉन्टल बैट शॉट्स लगाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए मैं बल्लेबाजों को स्क्वायर लेग और मिडविकेट के ऊपर स्पोर्ट्सने पर मजबूर करना चाहता था.” उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के खिलाफ अपनी रणनीति पर कहा, “मैं उसे लेंथ पर ही गेंदबाजी कर रहा था. वाइड डालने की कोशिश नहीं कर रहा था, लेकिन अच्छा रहा कि वह प्लान काम कर गया.” हर्षल ने इस मौके पर अपने परिवार का भी आभार जताया, जो उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. 

हर्षल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके, जिससे सीएसके की टीम 19.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने सैम करन, फॉर्म में चल रहे डेवाल्ड ब्रेविस, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और नूर अहमद जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया. 155 रन के लक्ष्य को एसआरएच ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ एसआरएच की प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जिंदा है और वह अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है. 

SRH की जीत में पैट कमिंस ने इन्हें दिया क्रेडिट, लेकिन रह गई एक कसक, बोले- काश हम इसे…

CSK की हार के बाद भड़के धोनी, लगातार चूक पर इन खिलाड़ियों पर बरसे, केवल इस खिलाड़ी की तारीफ की

Watch Video: बाज की तरह झप्पटा मारकर पकड़ लिया कैच, काव्या मारन का रिएक्शन देख फैंस हुए गदगद

The post हर्षल पटेल ने काटा गदर, धोनी पर बनाया दबदबा और बुमराह का तोड़ा रिकॉर्ड, मैच के बाद इनका जताया आभार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top