Hot News

Black Rice Benefits: ब्लैक राइस खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ, इसका सेवन रखेगा फिट और हेल्दी

Black Rice Benefits: चावल का सेवन डेली के खाने में होता है और ये हिंदुस्तान में लोगों के आहार में आम है. चावल में कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से पाया जाता है. ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन वजन को बढ़ा सकता है इसलिए लोग चावल का कम सेवन करते हैं या फिर कुछ अलग ऑप्शन की खोज में रहते हैं. आप में से कई लोगों ने ब्राउन राइस के बारे में तो सुना होगा पर क्या आप ब्लैक राइस के बारे में जानते हैं? ब्लैक राइस का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए ब्लैक राइस के गुणों और फायदों के बारे में.

वजन कम करने में सहायक

ब्लैक राइस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक है. इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है. फाइबर और प्रोटीन के कारण इसका सेवन वेट कंट्रोल में सहायक है.

पाचन को रखता है सही 

अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी है तो काले चावल यानी ब्लैक राइस का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा. फाइबर मौजूद होने के कारण पाचन से जुड़ी परेशानी जैसे पेट का सही से साफ नहीं होना इस समस्या से ब्लैक राइस राहत दिलाता है. 

हेल्थ से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा

ग्लूटेन फ्री ऑप्शन

कई लोगों को ग्लूटेन हानि पहुंचाता है. ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन है जो गेहूं में पाया जाता है. कई लोगों को ग्लूटेन के कारण कई परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप ब्लैक राइस का सेवन कर सकते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट से मिलेगा फायदा

एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए अच्छा होता है. एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद सेल्स की रक्षा ऑक्सीडेटिव  स्ट्रेस से करता है. काले चावल में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कई बीमारी के खतरे को कम करता है.

हार्ट हैल्थ के लिए फायदेमंद

आजकल लाइफस्टाइल बदलाव के कारण हार्ट की बीमारी बढ़ी है. इसका मुख्य कारण खानपान की गड़बड़ी भी है. ब्लैक राइस में ऐसे तत्व मिलते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: देखने में छोटे हैं पर फायदे हैं बड़े, सेहतमंद रहने के लिए करें इनका सेवन

The post Black Rice Benefits: ब्लैक राइस खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ, इसका सेवन रखेगा फिट और हेल्दी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top