Hot News

पाकुड़ में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 2 को पकड़ा

Murder in Pakur: पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुमारपुर गांव में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या कर दी गयी है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी निवास प्रशासन (58) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, निवास प्रशासन अपनी ससुराल कुमारपुर में रहकर आम बागान की रखवाली करता था. कुमारपुर के ही अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया शराब के नशे में बागान पहुंचे और वहां ताड़ी बेचने लगे. निवास प्रशासन ने इसका विरोध किया. इस दौरान तीनों के बीच कहा-सुनी होने लगी.

अशोक और लुसरू ने निवास पर किया हथियार से वार

अशोक राजवंशी और लुसरू पहाड़िया ने धारदार हथियार से निवास प्रशासन पर हमला कर दिया. निवास प्रशासन गंभीर रूप से घायल हो गया. कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी. इधर, निवास प्रशासन के पुत्र सनत प्रशासन ने बताया कि उसे घटना की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने दी. घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा कि उसके पिता गंभीर रूप से घायल थे. उन्होंने घटना की सारी जानकारी दी पुलिस को दी. इस बीच उसके पिता की मौत हो गयी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक आरोपी घायल भी हुआ है, पूछताछ जारी है – पुलिस

मुफस्सिल थाना के प्रभारी संजीव झा ने कहा है कि इस मामले में दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना में एक आरोपी अशोक राजवंशी भी घायल हुआ है. उसका इलाज पुलिस की निगरानी में सदर अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

140 पेटी नकली शराब के साथ 4 गिरप्तार, रामगढ़ से हजारीबाग जा रहा था सफेद पिकअप

VIDEO: रांची-पटना हाई-वे पर सुरेंद्रनाथ स्कूल के पास धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, मचा हड़कंप

NUSRL में 200MW के सोलर प्लांट का उद्घाटन, चीफ जस्टिस बोले- कानूनी शोध और विशेषज्ञता है अहम

The post पाकुड़ में ताड़ी बेचने का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, पुलिस ने 2 को पकड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top