Hot News

कड़ी धूप में धान हार्वेस्टर में लगी आग, मचा हड़कंप

प्रतिनिधि,खड़गपुर.

मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के महाराजपुर इलाके में शनिवार को कड़ी धूप और प्रचंड गर्मी के बीच धान की कटाई के दौरान एक हार्वेस्टर मशीन में अचानक आग लग गयी. इस घटना से खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. आग की चपेट में आने से खेत में कुछ फसल भी जल कर राख हो गयी.

इलाके में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. जानकारी के अनुसार, खेत में जब मशीन से धान की कटाई की जा रही थी, तभी अचानक हार्वेस्टर से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गयी

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया. प्राथमिक जांच में दमकल विभाग ने आशंका जतायी है कि अत्यधिक गर्मी, कड़ी धूप और मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कड़ी धूप में धान हार्वेस्टर में लगी आग, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top