Hot News

संजीव मुखिया के फरार गुर्गों पर इओयू का शिकंजा

संवाददाता, पटना नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने की मुहिम छेड़ दी है. मुखिया के इशारे पर चलने वाले उसके खास भगिना शुभम कुमार और राजकिशोर कुमार की तलाश में पुलिस ने कई जिलों में दबिश तेज कर दी है. दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. 36 घंटे की रिमांड पर लिये गये संजीव मुखिया से गहन पूछताछ में इओयू को फरार गुर्गों के संभावित ठिकानों के अहम सुराग मिले हैं. इसके बाद टीमें बिहार में लगातार छापेमारी कर रही हैं. नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के बीचबाजार इलाके, अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र और पटना के कुछ चुनिंदा स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post संजीव मुखिया के फरार गुर्गों पर इओयू का शिकंजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top