Hot News

भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया से जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम : विनोद तावड़े

संवाददाता, पटना

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को सोशल मीडिया और आइटी सेल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की भूमिका और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश हो कि हम इस माध्यम का उचित उपयोग करते हुए एनडीए प्रशासन के जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं. साथ ही पूर्ववर्ती प्रशासनों के दौरान बिहार की हालात और हालत से भी नयी पीढ़ी को अवगत करवाएं.

पार्टी का आइटी सेल जनता के बीच सेतु : दिलीप जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता और एनडीए के बीच पार्टी का आइटी सेल और सोशल मीडिया टीम सेतु का काम कर रही है.प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में शनिवार को सोशल मीडिया एवं आइटी सेल कार्यशाला आयोजित की गयी. बैठक में शामिल विभिन्न जिलों से आये सोशल मीडिया संयोजकों एवं सह संयोजकों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा जायसवाल ने विस्तृत चर्चा की और आगामी चुनाव के लिए इसकी प्रमुखता को रेखांकित किया. कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया वर्तमान में जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है. कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित, आइटी सेल के संयोजक विकास मेहता सहित विभिन्न मंच, मोर्चा के प्रमुख और सोशल मीडिया और आईटी सेल के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया से जनता तक पहुंचाएं प्रशासन के काम : विनोद तावड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top