Hot News

रांची में बेखौफ साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ की 3.20 लाख की ठगी, वॉट्सऐप कॉल पर मांगे पैसे

Cyber Crime: राजधानी रांची साइबर ठगी से संबंधित एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. यहां ठगों ने एक पुलिसकर्मी को अपना शिकार बनाया और उनसे करीब 3.20 लाख की ठगी की. जानकारी के अनुसार, मामले में पीड़ित लालपुर ट्रैफिक थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी मदन सिंह हैं. साइबर अपराधियों ने मदन के दुबई में रहने वाले भाई के नाम पर उनसे ठगी की. फिलहाल, पीड़ित ने अपराधियों के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज करवा दिया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

साइबर अपराधियों ने किया मैसेज

घटना के संबंध में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी मदन सिंह के भाई के नाम पर उनसे 3.20 लाख रुपये ठग लिए. मदन सिंह ने साइबर थाना में जानकारी दी कि मैसेंजर पर उन्हें दुबई में रहने वाले उनके भाई आनंद सिंह के नाम से एक मैसेज आया. इस मैसेज में पहले भाई ने उनसे हाल-चाल पूछा, फिर कहा कि मैं गांव आ रहा हूं, आपको क्या गिफ्ट चाहिए. हालांकि, ये मैसेज मदन को उनके भाई की जगह साइबर अपराधी कर रहे थे. मदन ने बताया कि साइबर अपराधी को भाई समझकर उन्होंने एक कलाई घड़ी लाने को कह दिया. फिर मैसेज भेजने वाले ने उनसे एकाउंट नंबर मांगा. इसपर मदन ने पूछा कि एकाउंट नंबर क्यों चाहिए, तो मैसेज आया कि मेरे पास कुछ सेविंग के पैसे हैं, जिसे मैं आपके एकाउंट में ट्रांसफर करना चाहता हूं. अभी चार-पांच दिनों की छुट्टी लेकर घर आने वाला हूं. तभी आप मुझे पैसा वापस कर देना.

Also Read: ‘अब दोबारा कश्मीर कभी नहीं जाएंगे’, पहलगाम की घटना को याद कर दहशत में है झारखंड का यह शख्स

वॉट्सऐप कॉल पर मांगे पैसे

यह सुनकर पीड़ित साइबर अपराधी के विश्वास में आ गए और उन्होंने उसे अपना एकाउंट नंबर भेज दिया. लेकिन इसके कुछ ही देर बाद साइबर ठग ने उनसे कहा कि वो काफी मुसीबत में फंस गया है. मुझे इससे बाहर निकालो, नहीं तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा. ये लोग मुझे जेल में डालने वाले हैं. यह सुनकर पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है. इसके बाद साइबर अपराधी ने कहा कि ट्रैवल एजेंसी वालों ने मुझे पकड़ लिया है और छुट्टी में घर नहीं आने दे रहे हैं. मैं मुसीबत में फंस गया हूं. अगर मैंने कुछ नहीं किया, तो ये लोग मुझे जेल में डाल देंगे. लेकिन ऐसा हुआ तो मैं सुसाइड कर लूंगा. इतना कहने के बाद उसने पीड़ित को इंडिया के ट्रेवल एजेंट का नंबर कहकर एक फोन नंबर दिया.

जब मदन ने उस नंबर पर कॉल किया, तो कॉल नहीं लगा. लेकिन मैसेज आया कि वॉट्सऐप कॉल करें. वॉट्सऐप कॉल करने पर मदन से साइबर अपराधियों ने 3.20 लाख मांगे और कहा कि पैसे नहीं देने पर वो उनके भाई को जेल में डाल देंगे. भाई को जेल में न डाल दें इस डर से मदन सिंह ने अलग-अलग एकाउंट में 3.20 लाख ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद उन्होंने भाई को कॉल किया, तो मालूम हुआ कि भाई आनंद सिंह के साथ कुछ नहीं हुआ है. वे साइबर अपराधियों का शिकार बनकर 3.20 लाख गंवा चुके हैं. मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने साइबर थाना में एक मोबाइल नंबर धारक और साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Also Read: पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड में अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया निर्देश

The post रांची में बेखौफ साइबर अपराधियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ की 3.20 लाख की ठगी, वॉट्सऐप कॉल पर मांगे पैसे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top