Hot News

अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ कार्यक्रम के लिए हुआ सम्मेलन

आरा.

अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी की अध्यक्षता में तीन मई को पटना में होनेवाली अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी प्रशासन बनाओ रैली को सफल बनाने के लिए राजद अतिपिछड़ा जिला सम्मेलन रेड क्रॉस में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान महासचिव रजनीश यादव ने किया. उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी, पूर्व विधान पार्षद लालदास, अनवर आलम, जिलाध्यक्ष वीरबल यादव सहित अन्य लोगों ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सहनी ने कहा अतिपिछड़ा के सपनों को साकार करना हमसब का मूल उद्देश्य है. क्योंकि बाबा साहेब के संविधान से देश चलता है, लेकिन अफसोस की आज बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार किया जा रहा है. आने वाला चुनाव में संविधान रक्षक प्रशासन तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बनानी है और हम आप सभी को तीन मई को मिलर हाइ स्कूल मैदान पटना में अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी प्रशासन बनाओ रैली में चलना है. पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा सराहनीय पहल है निश्चित रूप से इस बार तेजस्वी प्रशासन बनानी है. वहीं जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि नीतीश प्रशासन में अतिपिछड़ा का अपमान हो रहा है. वहीं पूर्व विधायक अनवर आलम ने कहा कि आज वक्फ बिल, एनआरसी लाया जा रहा है. वहीं पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रशासन को बनाना है. कार्यक्रम में जिला परिषद धनंजय सिंह, भीम यादव, धर्मदेव यादव, पूर्व डिप्टी मेयर शबनम प्रवीण, राजद नेता महेश यादव सहित सैकड़ों नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी प्रशासन बनाओ कार्यक्रम के लिए हुआ सम्मेलन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top