Hot News

Plitical News : हेमंत सरकार आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं : बाबूलाल

रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत प्रशासन पर आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है. कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश एकजुट होकर इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. केंद्र और राज्य प्रशासनें कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध हैं. श्री मरांडी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने का निर्देश दिया था, लेकिन झारखंड में हेमंत प्रशासन आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कदम उठाने के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है. कहा कि इसके विपरीत, झामुमो के मंत्री और प्रवक्ता गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन बयान दे रहे हैं. श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री से कहा कि नेतृत्व करने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे, लेकिन इस कठिन समय में झारखंडवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ राज्य में आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें. कहा कि राज्य में आतंकियों की बढ़ती सक्रियता ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं. पुलिस भले ही समय-समय पर आतंकियों को गिरफ्तार कर रही हो, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन आतंकियों को पनाह कौन दे रहा है? इन्हें संसाधन कौन उपलब्ध करा रहा है? राज्य की जनता यह जानना चाहती है. कहा कि सिर्फ गिरफ्तारी से आतंकवाद की समस्या को जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता. जब तक इनके पूरे नेटवर्क और मददगारों का पर्दाफाश नहीं होगा, तब तक राज्य पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकता.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Plitical News : हेमंत प्रशासन आतंकवाद के खिलाफ गंभीर नहीं : बाबूलाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top