Hot News

समस्तीपुर में पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तारः नल-जल योजना में 6.69 लाख रुपए गबन का आरोप, 10 लोगों पर हुई थी एफआईआर

नया विचार – नल जल योजना में गबन के आरोप में ताजपुर पुलिस ने हरपुर भिंडी पंचायत वार्ड-3 के पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पर वार्ड सदस्य गांव के ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी है। अनुराधा पर नल-जल योजना के 6.69 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। अनुराधा समेत 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर प्रशासन का एक करोड़ से अधिक रुपए गबन करने का आरोप है। हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी ने वर्ष 2022 में ताजपुर थाने में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज…

Spread the love

नया विचार – नल जल योजना में गबन के आरोप में ताजपुर पुलिस ने हरपुर भिंडी पंचायत वार्ड-3 के पूर्व वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पर वार्ड सदस्य गांव के ललित नारायण राय की पत्नी अनुराधा देवी है। अनुराधा पर नल-जल योजना के 6.69 लाख रुपए गबन करने का आरोप है।

अनुराधा समेत 10 पूर्व वार्ड सदस्यों पर प्रशासन का एक करोड़ से अधिक रुपए गबन करने का आरोप है। हरपुर भिंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार चौधरी ने वर्ष 2022 में ताजपुर थाने में तत्कालीन बीडीओ के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिसिया अनुसंधान में 10 लोगों पर आरोप सत्य पाया गया।

राशि खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया

नल-जल योजना में वार्ड क्रियान्वयन समिति को सीधी राशि उपलब्ध होती थी, लेकिन पूर्व वार्ड सदस्यों ने राशि के खर्च के बाद हिसाब नहीं दिया और न ही राशि प्रशासन के खाते में जमा की गई। इसके बाद 18 अप्रैल 2022 को प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।

मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड 1,2,3 और 6 के पूर्व वार्ड सदस्य उषा कुमारी, सपना कुमारी, मंजू देवी, अनुराधा देवी समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद इस मामले में अनुसंधान शुरू हुआ।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

पुलिसिया जांच में प्राथमिकी अभियुक्तों पर दोष सही पाया गया। जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने इस मामले में गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में हरपुर भिंडी पंचायत के वार्ड-3 की पूर्व वार्ड सदस्य अनुराधा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन अधिकतर लोग घर से फरार हो गए हैं।

एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पूर्व वार्ड सदस्यों पर मुख्यमंत्री नल-जल योजना की राशि गबन करने का आरोप है। जांच में मामला सत्य पाया गया है। इसके बाद इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top