Hot News

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर:पुलिस विभाग के कर्मचारी ने तू तड़ाक किया तो होगी कारवाई

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने एक अहम और सराहनीय निर्णय लिया है.उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब पुलिसकर्मी आम जनता से बातचीत के दौरान ‘तू’ या ‘तुम’ जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि सभी से सम्मानपूर्वक ‘आप’ कहकर ही संवाद करेंगे.

कमिश्नर का कहना है कि यह बदलाव पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग को मजबूत करेगा. उनके अनुसार, भाषा का असर सीधा मनोविज्ञान पर पड़ता है, और पुलिस यदि सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करे तो जनता का भरोसा भी उसी अनुपात में बढ़ेगा.यह निर्णय न केवल पुलिस की कार्यशैली में संवेदनशीलता लाएगा, बल्कि गाजियाबाद पुलिस की छवि को और बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है.इस फैसले को शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने भी खूब सराहा है.

थानों में फरियादियों के लिए हो उचित व्यवस्था

पुलिस आयुक्त ने सभी थाने-चौकियों में फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. आगंतुकों के लिए गर्मी को देखते शीतल जल और बच्चों के लिए टॉफी-चॉकलेट की व्यवस्था करने के लिए कहा है. किसी भी थाने-चौकी के गेट से किसी व्यक्ति के साथ अनुचित व्यवहार न किया जाए और न तो उन्हें भगाया जाए.उनके लिए सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाएगा और हर संभव मदद किया जाए.कोई भी अपराधी थाना कार्यालय में नहीं बैठेगा. हर अपराधी को हवालात में बैठाया जाएगा.

अभद्रता के ऑडियो-वीडियो इन नंबर पर भेजे जा सकते हैं
●पुलिस आयुक्त – 9643322900
●अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय – 9643323700
●अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था -9643320500
●डीसीपी मुख्यालय -9643321010

The post गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर:पुलिस विभाग के कर्मचारी ने तू तड़ाक किया तो होगी कारवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top