Hot News

विवि और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार को लेकर विवाद

आरा.

जीरो माइल स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में आवंटित जगहों पर बन रहे मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है. गत दिनों विवि के कुलानुशासक के मेडिकल कॉलेज के द्वारा अवैध निर्माण को लेकर सदर एसडीएम के यहां पत्राचार किया था. उक्त आलोक के आधार पर मंगलवार को सदर एसडीएम और उदवंतनगर के अंचलाधिकारी मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे.

विवि के कुलानुशासक के कार्यालय में चली बैठक

मंगलवार को एसडीएम (सदर) रश्मि सिन्हा और उदवंतनगर के सीओ हरिकेश त्रिपाठी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर पहुंचे, जहां विवि के कुलानुशासक लाल बाबू के कार्यालय में संयुक्त रूप से बैठक चली. बैठक का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला. एसडीएम रश्मि सिन्हा ने दोनों पक्षों का कागज को देखा. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर उदवंतनगर के सीओ को नापी के कागजात और फाइल कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

विवि और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार को लेकर है विवाद

विवि के कुलानुशासक लाल बाबू सिंह कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार एवम सीनेट सदस्य संतोष तिवारी ने बताया कि विवि का प्रवेश द्वार अपना है. अगर मेडिकल कॉलेज के द्वारा हस्तक्षेप कर अतिक्रमण करते हुए निर्माण कराया जाता है, तो विवि जिलाधिकारी से लेकर बिहार प्रशासन के मुखिया नीतीश कुमार से मिलने का काम करेगा और विवि की जमीन पर बने प्रवेश द्वार से मेडिकल कॉलेज की ओर से छेड़छाड़ ना करें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विवि और मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार को लेकर विवाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top