Hot News

बर्नपुर में दिखा दुर्लभ सारस पकड़ ले गये वनकर्मी

आसनसोल.

बर्नपुर के अपर रोड स्थित केएस टाइप क्वार्टर्स के पास दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजाति का ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क (बडा सहायक सारस) देखा गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना हीरापुर थाने को दी. फिर थाने के पुलिस अधिकारियों ने वन विभाग को इत्तला दी. उसके बाद वन विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे और दुर्लभ पक्षी को पकड़ कर ले गये. मंगलवार को सुबह सालानपुर रेंज के वन विभाग के कर्मचारियों ने दुर्लभ सरस को एसपी मैदान के पास ध्वस्त क्वार्टरों के बीच से पकड़ा. इंटक नेता श्रीकांत शाह ने बताया कि सोमवार सुबह से ही इस पक्षी को बर्नपुर के क्वार्टरों के बीच विचरते हुए देखा गया. वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह शानदार पक्षी, जो सामान्यतः असम व दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है. श्रीकांत ने अपने फोन में उस पक्षी को फोटो उतार ली है. पक्षी को जरूरी जांच के बाद वन में छोड़ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बर्नपुर में दिखा दुर्लभ सारस पकड़ ले गये वनकर्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top