Hot News

Video Viral: अकेला जान कुत्ते को हड़का रहा था शख्स, पूरे गैंग ने ऐसे लिया बदला, वायरल हो रहा वीडियो

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स स्कूटी के पास खड़े कुत्ते को डांट कर दूर जाने को कहता है. उसके हाथ से कुत्ते को मारने का इशारा भी किया. उस समय तो वो कुत्ता वहां से चला गया. लेकिन जल्द ही उसकी गैंग ने उस शख्स से बड़ा बदला ले लिया. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स स्कूटी से आ रहा थी. उसने रास्ते में खड़े कुत्ते को डांटा और मारने का इशारा किया. कुत्ते ने उस शख्स को देखा और शायद पहचान कर ली. इसके बाद वीडियो में सीन चेंज होता है. यहां दिख रहा है कि उस कुत्ते के कई साधी उस शख्स की स्कूटी की दुर्गति कर रहे हैं. सीट को अपने पैने दांतों से कुत्तों ने फाड़ डाला है. जगह-जगह स्क्रैच भी लगाते कुत्ते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक तीन लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या अब कुत्ते भी बदला ले रहे हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘डोगेश को कम मत समझो.’ एक और यूजन ने लिखा ‘उन्होंने प्लानिंग करके बदला लिया.’

The post Video Viral: अकेला जान कुत्ते को हड़का रहा था शख्स, पूरे गैंग ने ऐसे लिया बदला, वायरल हो रहा वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top