Hot News

लालू के बाद RJD का सोनिया गांधी से बातचीत खत्म, पप्पू यादव बोले- तेजस्वी कांग्रेसियों को सम्मान नहीं देते

Pappu Yadav: बिहार के पूर्णिया जिले के सांसद पप्पू यादव के बयान को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी यादव पर पप्पू यादव ने कांग्रेसियों का अपमान करने के साथ-साथ उन्हें बीजेपी का बी टीम भी बताया. उन्होंने तेजस्वी यादव का बीजेपी से सांठगांठ होने की भी बात कही.

आरजेडी और सोनिया गांधी की बात बंद

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, जब तक लालू प्रसाद थे तब तक उनका और आरजेडी का कांग्रेस और सोनिया गांधी से बातचीत होती थी. लेकिन अब स्थिति इसके उलट हो गई है. आज की तारीख में दोनों के बीच बातचीत नामुमकिन है. इतना ही नहीं, उन्होंने स्पष्ट कहा कि तेजस्वी यादव कांग्रेसियों का सम्मान नहीं करते हैं. नया विचार से खास बातचीत के दौरान भी उन्होंने यह क्लियर किया.

कांग्रेस को पप्पू यादव ने बताया बड़ा भाई

सांसद पप्पू यादव से कांग्रेस और आरजेडी के बीच बातचीत को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, बातचीत तो होती ही नहीं है. लालू प्रसाद थे तब उम्मीद थी. सोनिया गांधी से बातचीत हो जाती थी. दोनों एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं. साथ ही आगे पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में है. तेजस्वी यादव से सांसद ने पूछा आप कांग्रेस के बगैर हैं कौन?

तेजस्वी पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप

पप्पू यादव इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी कहा, तेजस्वी यादव बीजेपी से ना लड़कर कांग्रेस से लड़ रहे हैं. तेजस्वी की सांठगांठ बीजेपी से है. उन्होंने इशारे-इशारे में तेजस्वी यादव को बीजेपी का बी टीम बताया. पप्पू यादव ने कहा, वह बीजेपी को जिताने और कांग्रेस को हराने के लिए यह सारा गेम स्पोर्ट्स रहे हैं.

पप्पू यादव के बयान के बाद चर्चा तेज

पप्पू यादव के इस बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. खासकर महागठबंधन में टूट की चर्चा फिर तेज हो गई है. एमएलसी चुनाव की बात करें तो, कई सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने होंगे. इस तरह से एक ही गठबंधन के नेता एक-दूसरे को टक्कर देंगे. लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर तेजस्वी यादव का कहना था कि स्थानीय निकाय चुनावों का स्वरूप अलग होता है और इसमें पहले भी घटक दलों ने अपने-अपने स्तर पर उम्मीदवार उतारे हैं.

Also Read: रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद का हेयर स्टाइल बनाते वीडियो किया शेयर, कहा-रिश्तों की मर्यादा को मैंने हमेशा दिल से संभाला

The post लालू के बाद RJD का सोनिया गांधी से बातचीत खत्म, पप्पू यादव बोले- तेजस्वी कांग्रेसियों को सम्मान नहीं देते appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top