Hot News

रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद का हेयर स्टाइल बनाते वीडियो किया शेयर, कहा-रिश्तों की मर्यादा को मैंने हमेशा दिल से संभाला

Rohini Acharya: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले ही वह सिंगापुर से पटना आईं थी. इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उनके पिता लालू प्रसाद भी दिखें. रोहिणी आचार्य का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो के साथ लिखा इमोशनल कैप्शन

वीडियो में देखा गया कि रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद का बाल संवार रहीं हैं. साथ ही उन्होंने इमोशनल कैप्शन भी लिखा. रोहिणी ने एक्स पर लिखा, ‘माता-पिता और बेटी के बीच के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को हमेशा मैंने दिल से संभाला है. आगे भी संभालूंगी. एक बेटी होने का फर्ज और धर्म मैं हर पल, हर घड़ी और हर परिस्थिति में निभाऊंगी’. इस इमोशनल पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर रोहिणी एक्टिव

रोहिणी आचार्य अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहतीं हैं. आरजेडी या फिर बिहार से जुड़े मुद्दों पर वह अपनी बात रखतीं हैं. नए पोस्ट में उन्होंने बिहार की नेतृत्व के बजाय माता-पिता के रिश्ते को लेकर जो जिम्मेदारी होती है, उसके बारे में बातचीत की. इससे पहले वह पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन हो या फिर एमएलसी चुनाव से जुड़े मुद्दे पर रिएक्ट करतीं रहीं हैं.

1 अक्टूबर को पटना आईं थीं रोहिणी

1 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के काफी समय के बाद रोहिणी आचार्य पटना आईं थीं. उस दौरान उन्हें रिसीव करने के लिए खुद लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और सांसद मीसा हिंदुस्तानी समेत कई राजद कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे. उनके पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राजद कार्यकर्ता में जोश देखने को मिला. इस दौरान लालू यादव, राबड़ी देवी समेत रोहिणी आचार्य जिदांबाद के नारे लगाए गए.

रोहिणी आचार्य ने पटना एयरपोर्ट पर पिता लालू प्रसाद को गले लगाया था. राजद के कार्यकर्ताओं से मिलने के सवाल पर रोहिणी आचार्य ने कहा था, बिहार के सभी युवा मेरे भाई हैं. ये हमसे मिलने के लिए आए हैं. अपनी नाराजगी पर उन्होंने कहा थी, भले मैं पटना से दूर थी मगर मेरे दिल में पटना बस हुआ है और हमेशा आगे भी मेरे दिल में पटना बसा रहेगा.

मामा साधु यादव से रोहिणी की हुई थी मुलाकात

रोहिणी आचार्य ने हाल ही में अपने मामा और पूर्व सांसद साधु यादव से मुलाकात भी थी. रोहिणी आचार्य के पहुंचने पर साधु यादव ने उनका स्वागत किया था. काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई थी. उस वक्त साधु यादव ने कहा था, रोहिणी के उनके घर आने से वह काफी खुश हैं.

उन्होंने अपनी बहन राबड़ी देवी से रिश्तों को लेकर कहा था कि उनके बीच कभी कोई दूरी रही ही नहीं. साधु यादव के अनुसार, परिवार में हमेशा आपसी संबंध और माहौल अच्छा रहा है. उन्होंने कहा था, मीडिया में कई बार बातों को उल्टा या तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे लोगों के बीच गलत संदेश जाता है.

Also Read: EOU Raid: सास के नाम पर 1.5 करोड़ की जमीन, 30 लाख के सोने-चांदी के गहने… इंजीनियर नारद दास के 4 जिलों में ठिकाने से क्या-क्या मिला?

The post रोहिणी आचार्य ने लालू प्रसाद का हेयर स्टाइल बनाते वीडियो किया शेयर, कहा-रिश्तों की मर्यादा को मैंने हमेशा दिल से संभाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top