Jharkhand Weather Alert: रांची-झारखंड के सात जिलों में कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गयी है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गयी है, उनमें झारखंड के पाकुड़, गुमला, लातेहार, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा जिला शामिल है.

The post Jharkhand Weather: झारखंड के इन 7 जिलों में 2 घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

