Hot News

Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में तीनों पीएसए प्लांट खराब, सांसत में मरीजों की जान

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर सिंलिंडर पर आ गयी है. इससे मरीजों की जान सांसत में है. यहां स्थापित तीनों पीएसए प्लांट खराब होने की वजह से मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक और गायनी समेत प्रमुख वार्डों में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गयी है. यहां एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता दो व छह सौ एलपीएम क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट है. एक हजार एलपीएम क्षमता का एक प्लांट पिछले दो वर्षों से पूरी तरह बंद है. वहीं दूसरा एक हजार एलपीएम क्षमता का प्लांट फिलहाल आधे लोड पर चल रहा था. शुक्रवार को 600 एलपीएम क्षमता वाले प्लांट का कन्वर्टिबल अचानक खराब हो गया. वहीं एक हजार एलपीएम क्षमता वाले प्लांट में भी तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी. इसके बाद पाइपलाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी सपोर्ट के तौर पर सिलिंडरों से ऑक्सीजन की व्यवस्था बहाल कर दी गयी है. इस व्यवस्था के भरोसे लंबे समय तक रहना मुश्किल है.

पीएम केयर फंड से लगे थे तीनों ऑक्सीजन प्लांट :

कोरोनाकाल में बढ़ती ऑक्सीजन मांग को देखते हुए केंद्र प्रशासन ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया था. इसी क्रम में पीएम केयर फंड से लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से एसएनएमएमसीएच धनबाद में तीन पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में तीनों पीएसए प्लांट खराब, सांसत में मरीजों की जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top