Hot News

Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी ने जीता जूनियर ए डिवीजन लीग का खिताब

Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी जूनियर ने शनिवार को ईस्ट कुमारधुबी क्रिकेट ग्राउंड में स्पोर्ट्से गये फाइनल मैच में सुरेश क्रिकेट अकादमी को 159 रनों से हरा कर ए डिवीजन लीग का खिताब जीत लिया. टास सुरेश क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले फील्डिंग ली. मलकेरा की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 274 रन बनायी. इसमें गौरव कुमार ने 71, अजय कुमार सिंह ने 53, रमेश कुमार ने 47 और सुधांशु पांडेय ने 29 रन का योगदान दिया. वहीं सुरेश क्रिकेट अकादमी के लिए सुरेश कुमार ने 55 पर पांच और कुंदन कुमार सिंह ने 31 पर दो विकेट लिये. बाद में सुरेश क्रिकेट अकादमी की टीम 19.4 ओवर में 115 रनों पर ही सिमट गयी. मिंटू विश्वकर्मा ने 18, राजेश कुमार सिंह ने 14,अरुण कुमार वर्मा ने 13 और गौरव कांत ने 12 रन बनाये. वहीं उदित देशवाली ने 28 पर छह और आदित्य सिंह ने 28 पर तीन विकेट लिये. पुरस्कार वितरण समारोह में धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम विश्वास ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान की. इस अवसर पर डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार, मनीष वर्धन, जेएससीए के सदस्य अभिजीत घोष, संजय कुमार, भगीरथ रजवार, कुंदन कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News : मलकेरा क्रिकेट अकादमी ने जीता जूनियर ए डिवीजन लीग का खिताब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top