Hot News

प्रभात खबर के डिजिटल इनोवेशन को पोलैंड में किया गया प्रदर्शित, दुनिया भर के 120 न्यूजरूम में मिली अलग पहचान

Naya Vichar: पोलैंड के सांस्कृतिक शहर क्रैकॉ में वान इफ्रा की ओर से आयोजित वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में नया विचार के बनाये गये प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया. फैदम के संस्थापक और सीईओ फर्ग्यूस बेल ने वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में अपने प्रेजेंटेशन में नया विचार के इनोवेटिव प्रोटोटाइप को दिखाया.

बेल दुनिया के जाने माने मीडिया इनोवेटर हैं. वह न्यूज इंडस्ट्री में इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं. यह प्रोटोटाइप न्यूजरूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग को लेकर बनाया गया था.

Naya Vichar 1 6
नया विचार के डिजिटल इनोवेशन को पोलैंड में किया गया प्रदर्शित, दुनिया भर के 120 न्यूजरूम में मिली अलग पहचान 3

यह प्रोटोटाइप वान इफ्राज न्यूजरूम आई कैटेलिस्ट के तीन महीने के प्रशिक्षण का परिणाम है. इस प्रशिक्षण में देशभर के जानेमाने मीडिया हाउस ने हिस्सा लिया था. इस दौरान नया विचार के प्रशिक्षक रहे क्रिस्टोफ इसराइल ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि बड़े स्टेज पर आपके प्रोटोटाइप को शोकेस करने का मौका मिला.’

Naya Vichar 2 4
नया विचार के डिजिटल इनोवेशन को पोलैंड में किया गया प्रदर्शित, दुनिया भर के 120 न्यूजरूम में मिली अलग पहचान 4

हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में नया विचार के प्रोटोटाइप को वर्ल्ड न्यूज मीडिया कांग्रेस में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया था. वान इफ्रा दक्षिण एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मखदूम मोहम्मद ने नया विचार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

The post नया विचार के डिजिटल इनोवेशन को पोलैंड में किया गया प्रदर्शित, दुनिया भर के 120 न्यूजरूम में मिली अलग पहचान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top