Hot News

बिहार: बेतिया में महिला की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर एक स्त्री का शव बरामद किया. आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में बांधकर जमीन खोदकर दफना दिया गया था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मझरिया शेख गांव में एक स्त्री का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 

6 साल पहले हुई थी स्त्री की शादी

बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव की रहने वाली प्रमिला का विवाह छह साल पहले सनोज पासवान के साथ हुआ था. इस दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था.  इनका एक पुत्र भी है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को तड़के प्रमिला के ससुराल वालों ने उसके मायके फोन कर सूचना दी थी कि वह दो दिनों से गायब है. इसके बाद मायके के लोग मझरिया शेख गांव पहुंचे. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब इन लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया 

पुलिस ने स्त्री के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या की बात सामने आ गई. मनोज की निशानदेही पर पुलिस ने एक बोरे में बंधा हुआ शव बरामद किया है, जिसकी शिनाख्त मृत विवाहिता के रूप में की गई है. पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार हो गए थे. दो दिन पूर्व ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी, जो अब सही साबित हुई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले 3 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

The post बिहार: बेतिया में स्त्री की हत्या कर दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर शव निकाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top