रूपौली. मोहनपुर थानाक्षेत्र के भौवा प्रबल पंचायत के साधुपुर गांव में बिजली का करंट लगने से 10 वर्ष के शुभाकर कुमार की मौत हो गयी. घटना से मृतक की माता रूपा देवी व पिता लालो मंडल रो रोकर सदमे में हैं. सूचना पाकर मोहनपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना के बारे में बताया गया कि शुभम अपने चाचा के साथ खेत जा रहा था. इसी दौरान बिजली के खम्भे से स्पर्श हो जाने से मौके पर ही मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post साधुपुर गांव में करंट लगने से शिशु की मौत appeared first on Naya Vichar.

