Hot News

सवारी गाड़ी पलटी, 11 बाराती घायल

नवादा न्यूज : वंशाटांड़ आहर के समीप हुई घटना

प्रतिनिधि, कौआकोल.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कौआकोल-महुडर मुख्य पथ पर वंशाटांड़ आहर के समीप रविवार को बाराती को लेकर जा रहा एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ इसमें सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का स्थानीय लोगों के सहयोग से कौआकोल पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नवादा रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान जमुई जिले के गड़ही थाना के रजौन गांव निवासी अमन कुमार, पिता पोखम रविदास, चंद्रिका कुमार, पिता केदार रविदास, राजू रविदास-पिता शिव रविदास, चंदन रविदा-पिता अर्जुन रविदास, हिरा रविदास-पिता लखन रविदास, पंकज कुमार-पिता कैलाश रविदास व अमित कुमार-पिता पोखन रविदास आदि के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बाराती जमुई जिले के खैरा प्रखंड के रजौन गांव से कौआकोल थाना के इटपकवा गांव तिलक समारोह में जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सवारी गाड़ी पलटी, 11 बाराती घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top