बैरगनिया/रौतहट(नेपाल). सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले अंतर्गत चंद्रपुर नगरपालिका में कार व बाइक की सीधी टक्कर में रविवार को पिता-पुत्री की मौत हो गयी. रौतहट जिला पुलिस द्वारा कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी दीपक कुमार राय ने नेपाली मीडिया को बताया कि जिले के पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत रौतहट के चंद्रपुर नपा-4 के पश्चिम में स्थित लचका के समीप पूरब की तरफ से आ रही कार (बा 6 च-3526) अपने विपरीत दिशा से आ रही बाइक (ना 3 प-9512) से टक्कर गयी. इस घटना में बाइक चालक व उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दोनों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मृत्यु हो गयी. दोनों मृतकों की पहचान स्थानीय जिले के गरुडा नपा-3 मलाही टोला निवासी बलिराम सहनी(60 वर्ष) तथा पुत्री उर्मिला देवी के रुप में की गयी है. घटनास्थल से पुलिस ने कार चालक हेथौड़ा उप महानगरपालिका वार्ड-12 निवासी कुमार पोखरैल (43 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर अस्पताल में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post sitamarhi news : कार व बाइक की सीधी टक्कर में पिता-पुत्री की मौत appeared first on Naya Vichar.
