Hot News

Chaiabsa News : खंभे में दौड़ा करंट, दर्जनभर भेड़ों की मौत

गुवा. सारंडा के गंगदा पंचायत के लेम्ब्रे गांव में गुरुवार की रात बिजली के खंभे करंट आने से दर्जनभर भेड़ तड़प-तड़प कर मर गये. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पशुपालकों ने कहा कि भेड़ों से उनकी आजीविका चल रही थी. देवेन्द्र चाम्पिया ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे खंभे पर लगा इंसुलेटर टूट गया, जिसकी चपेट में आकर करंट से भेड़ों की मौत हो गयी. एक-एक कर 12 भेड़ों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग, लाइनमैन और मनोहरपुर बीडीओ को फोन कर बिजली काटने की गुहार लगायी. लेकिन फोन नहीं उठाया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि कुछ पदाधिकारियों के फोन भी स्विच ऑफ थे. लेम्ब्रे गांव जैसे पिछड़े इलाकों में भेड़-बकरी पालना ही लोगों का मुख्य रोजगार है. एक भेड़ की कीमत औसतन 5 से 7 हज़ार रुपये थी. ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Chaiabsa News : खंभे में दौड़ा करंट, दर्जनभर भेड़ों की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top