Hot News

NEET UG Entrance Exam 2025 : फिजिक्स व केमेस्ट्री में पूछे गये कठिन व लंबे सवाल, न्यूमेरिकल ने उलझाया

NEET UG Entrance Exam 2025 :समस्तीपुर : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी रविवार को हुई. इसके लिए सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया. दोपहर 1:30 बजे सभी सात परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश बंद कर दिया गया. अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर अधिकांश कैंडिडेट को पेरेंट्स छोड़ने पहुंचे. कुछ पेरेंट्स लौट गये तो कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे. परीक्षार्थियों को एंट्री पूरी जांच-पड़ताल के बाद दी गई. केंद्र पर प्रवेश के पहले तलाशी ली गई. मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. उसके साथ ही एडमिट कार्ड, जरूरी दस्तावेज के साथ प्रवेश दिया गया. बायोमैट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से भी जांच- पड़ताल कर केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. इससे इतर शहर के तिरहुत एकेडमी परीक्षा केंद्र पर पानी की पारदर्शी बोतल कैंडिडेट को नहीं ले जाने दिया गया. इस पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जतायी. रविवार होने के बावजूद शहर के सड़कों पर आम दिन की तरह ट्रैफिक नजर आया. नीट यूजी के परिक्षार्थियों की भीड़ थी. तिरहुत एकेडमी से निकल रहे परिक्षार्थियों ने बताया कि सब्जेक्ट के अनुसार फिजिक्स का सेक्शन पिछले साल की तुलना में कठिन और लम्बा था. इस सेक्शन में ज्यादातर प्रश्न न्यूमेरिकल प्रकार के और बाकी के प्रश्न थ्योरी से रिलेटेड थे. बहुविकल्पीय प्रकार वाले प्रश्न मुश्किल थे.

नीट यूजी की परीक्षा में 114 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एक-दो प्रश्न छोड़कर सभी प्रश्न सिलेबस के अंतर्गत ही थे. इसके अलावा केमिस्ट्री सेक्शन को आसान से मध्यम की ओर बताया गया है. प्रश्न पत्र में कुछ प्रश्न एनसीईआरटी से भी लिये गये हैं. अनुभाग ए और बी में कार्बनिक, अकार्बनिक और भौतिक रसायन विज्ञान से समान संख्या में प्रश्न थे. इन सबके अतिरिक्त जूलॉजी सेक्शन आसान से मध्यम था लेकिन कुछ इसमें कुछ मुश्किल प्रश्न भी शामिल थे. प्रश्न पत्र में सवाल 11वीं एवं 12वीं का पाठ्यक्रम के आधार पर ही थे. इधर, प्रशासनी काॅलेज व स्कूलों में केंद्र बनाने पर अभिभावकों के साथ साथ परीक्षार्थियों में भी आक्रोश दिखा. परीक्षार्थियों का कहना था कि बाथरूम, पेयजल की व्यवस्था काफी गंदी थी. शुद्ध पेयजल की जगह गंदा पानी पीने को विवश होना पड़ा. बैठने की व्यवस्था पर भी परीक्षार्थियों ने टिप्पणी करते हुए एनटीए को कोसते हुए गये. जानकारी के मुताबिक 4040 परीक्षार्थियों में से 3926 सम्मिलित हुए. जबकि 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post NEET UG Entrance Exam 2025 : फिजिक्स व केमेस्ट्री में पूछे गये कठिन व लंबे सवाल, न्यूमेरिकल ने उलझाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top