Hot News

Ranchi News : एसएसपी ने कांके थाना प्रभारी को हटाया

रांची. कांके थाना प्रभारी के पद से इंस्पेक्टर सुशील कुमार को डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने हटा दिया है. तमाड़ अंचल में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित प्रकाश रंजक को कांके थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस लाइन में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर रणविजय शर्मा को तमाड़ अंचल का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश रविवार को जारी कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार कांके के पूर्व थाना प्रभारी सुशील कुमार द्वारा विगत दिनों घटित चेन छिनतई की दो घटनाओं की सूचना सीनियर पुलिस अधिकारियों को नहीं दी गयी थी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनका व्यवहार भी आम लोगों के साथ ठीक नहीं था. वह मीटिंग में भी देर से पहुंचते थे. मीटिंग में दिये गये टास्क को भी वह समय पर पूरा नहीं करते थे. इस वजह से उन्हें कांके थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Ranchi News : एसएसपी ने कांके थाना प्रभारी को हटाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top