Hot News

CBSE 10th Result 2025 by Name: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सिर्फ नाम से कैसे करें चेक? ये है तरीका

CBSE 10th Result 2025 by Name: सीबीएसई कभी भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा CBSE 10वीं रिजल्ट 2025 को नाम से भी चेक कर सकते हैं. जिन छात्रों को अपना रोल नंबर याद नहीं है और वह अपना रिजल्ट नाम से (name wise) चेक करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें.

CBSE 10th Result 2025: कैसे चेक करें? (CBSE 10th Result 2025 by Name)

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10वीं के स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th 12th Board Result 2025 OUT Soon Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द हो रहा जारी, cbse.gov.in पर सबसे पहले

सीबीएसई का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर कैसे देखें? (CBSE Results 2025 on Digilocker)

डिजिलॉकर से CBSE रिजल्ट (CBSE Results 2025 on Digilocker) ऐसे चेक करें:

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • अगर आपका पहले से अकाउंट है तो लॉग इन करें
  • अगर आप नए यूजर हैं तो साइन अप (Sign Up) करें
  • लॉग इन करने के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं
  • वहां आपको CBSE Result का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल भरें
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: सीबीएसई का ये नोटिस देख लें छात्र, रिजल्ट से पहले बोर्ड ने कर दिया बड़ा बदलाव

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट नाम से कैसे करें चेक? (CBSE 10th Result 2025 by Name)

सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए कई थर्ड पार्टी वेबसाइट जैसे indiaresults.com यह सुविधा देती हैं. यहां स्टूडेंट्स सिर्फ अपना नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर से ही रिजल्ट देखा जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट देखें.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result by SMS in Hindi)

सीबीएसई का रिजजल्ट SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाकर एक मैसेज टाइप करना होगा.

  • 10वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE10
  • 12वीं के छात्रों को लिखना होगा: CBSE12
  • इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर भेज दें.  कुछ ही देर में संबंधित छात्र का रिजल्ट मोबाइल पर SMS के जरिए मिल जाएगा.

The post CBSE 10th Result 2025 by Name: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सिर्फ नाम से कैसे करें चेक? ये है तरीका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top