Hot News

बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने सेट की रणनीति, तेजस्वी क्या चाहते हैं? पटना बैठक में ये हुआ तय…

बिहार चुनाव की तैयारी अब सभी दलों ने तेजी से शुरू कर दी है. महागठबंधन ने एक और अहम बैठक की. जिसमें चुनाव में एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ उतरने की रणनीति पर बात हुई. एकजुट होकर लड़ने बिहार चुनाव लड़ने के लिए किन चीजों पर काम करने की जरूरत है, उसका भी खाका तैयार हुआ. 20 मई को वामदलों की ओर से आहूत हिंदुस्तान बंद का समर्थन गठबंधन के तमाम दलों ने किया.

पटना में हुई बैठक, क्या बनी रणनीति?

महागठबंधन की रविवार को हुई एक अहम बैठक (संवाद कार्यक्रम) में निर्णय लिया गया कि महागठबंधन सभी 243 सीट पर चुनाव लड़ेगा. साथ ही तय हुआ कि प्रदेश की तरह ही जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक समन्वय समिति का गठन किया जायेगा. यह कवायद मई के अंत तक पूरी कर ली जायेगी.

ALSO READ: बिहार चुनाव में पत्नी को टिकट दिलाने के चक्कर में था संजीव मुखिया, दो बड़ी पार्टियों से संपर्क में था पेपर लीक का मास्टरमाइंड

जातीय गणना पर क्या तय हुआ?

बैठक में निर्णय लिया गया कि जातीय गणना पर महागठबंधन की जीत को पंचायत स्तर पर जीत के रूप में प्रचारित किया जाये. पटना के एक निजी रिसोर्ट में महागठबंधन के सभी घटक दलों (राजद, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा, वीआइपी) के 500 से अधिक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. इसमें घटक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधायक, विधान पार्षद, सांसद के साथ प्रदेश-स्तरीय नेता, समन्वय समिति व उपसमितियो के सदस्य शामिल रहे.

तेजस्वी यादव क्या बोले?

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को सभी 243 सीटों पर मिलकर चुनावी तैयारी शुरू करनी चाहिए. प्रत्येक मुद्दे पर घटक दलों का सुर एक रहना चाहिए. महागठबंधन को एनडीए प्रशासन की कमजोरियों को उजागर करना चाहिए. हालांकि, इस बैठक में महागठबंधन की तरफ से सीएम चेहरा कौन होगा? इस पर कोई चर्चा नही हुई.

हिंदुस्तान बंद का समर्थन करेगा महागठबंधन

तेजस्वी यादव ने संवाददाताओ से चर्चा के दौरान कहा कि 20 मई को प्रस्तावित श्रमिकों की हड़ताल को महागठबंधन का पूरा समर्थन रहेगा. बैठक में इसका प्रस्ताव भाकपा (माले) के दीपंकर भट्टाचार्य ने रखा था. भट्टाचार्य ने महागठबंधन के लिए नारा ‘लडे़ंगे और जीतेंगे’ दिया. जिसे सभी घटक दलों ने स्वीकारा. बैठक में कांग्रेस से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, माले, भाकपा और माकपा के राज्य सचिव क्रमश: कुणाल, रामनरेश पांडेय, ललन चौधरी और वीआइपी से मुकेश सहनी मौजूद रहे.

The post बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने सेट की रणनीति, तेजस्वी क्या चाहते हैं? पटना बैठक में ये हुआ तय… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top