नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। मुसरीघरारी नगर पंचायत में सोमवार को दो सड़क का शिलान्यास किया गया। जिसमें वार्ड 8 (डगरुआ), वार्ड 17 (बथुआ बुजुर्ग) में सड़क का शिलान्यास जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद एवं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा की इस जगह पर सड़क की बहुत अधिक आवश्यकता थी । इसलिए यह सड़क बनाया जा रहा है।मौके पर जयंत चौधरी , सुरेन्द्र यादव, रजनीश यादव, सुशांत सिंह, होरिल साह, संजय सिंह, रमेश सहनी, मुकेश सहनी, शंकर साह, संजय राय, चंदन चौरसिया, अजीत साह, रामेश्वर सहनी, गणेश ठाकुर, सरोज झा, शिवम झा, आदित्य झा, सौरभ झा, सत्यम कुमार, बिट्टू झा, सहित सैकड़ों लोग और ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।