Hot News

मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से 18 बच्चों को बैंगलुरू ले जा रहा था तस्कर, हुआ गिरफ्तार

Muzaffarpur News, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर: बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर मुजफ्फरपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस (15228) से 18 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से आज़ाद कराया गया. यह संयुक्त अभियान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और बचपन बचाओ आंदोलन (BBA) द्वारा चलाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन में छापेमारी की गई, जिसमें बच्चों को बरामद कर लिया गया और 5 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया. बच्चों को बहला-फुसलाकर बैंगलुरु ले जाया जा रहा था, जहां उनसे होटल और फैक्ट्री में मजदूरी करवाई जाती थी.

सबसे अधिक बच्चा मुजफ्फरपुर का

पकड़े गए तस्करों में चार मुजफ्फरपुर और एक पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्हें ठेकेदारी के तहत बच्चों को काम पर लगाने के लिए भेजा जा रहा था, जिसके एवज में बच्चों को 10000 से 12000 रुपया/ मंथ देने की बात कही थी. बचाए गए बच्चों में सबसे अधिक 10 मुजफ्फरपुर जिला के हैं. बच्चों को सुरक्षित बचाने के बाद मामला GRP को सौंप दिया गया है. इस अभियान को RPF इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने लीड किया. इस दौरान कई अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

गिरफ्तार मानव तस्कर के नाम

  • मिंटू कुमार, नाजीरपुर अहियापुर मुजफ्फरपुर
  • राकेश पासवान, धबौली गायघाट, मुजफ्फरपुर
  • मोहम्मद मुस्तफा, साहेबगंज केसर चौक, मुजफ्फरपुर
  • रंजीत कुमार, हरनाही बरूराज, मुजफ्फरपुर
  • प्रेमचंद्र पंडित, रोहुआ, मधुबन, पूर्वी चंपारण

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

कहां के कितने शिशु मुक्त हुए

  • बथना, अहियापुर- 4
  • बेगाही कांटी – 1
  • साहेबगंज – 5
  • रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण – 4
  • शिवहर – 4

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

The post मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से 18 बच्चों को बैंगलुरू ले जा रहा था तस्कर, हुआ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top