Hot News

मुजफ्फरपुर में फुटपाथ विक्रेताओं के लिए बनेंगे वेंडिंग जोन, फिर होगा सर्वेक्षण

फोटो दीपक : 37

::: शहर की यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, विक्रेताओं को मिलेगा व्यवस्थित ठिकाना

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर के फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम एक बार फिर पहल शुरू किया है. सोमवार को नगर आयुक्त विक्रम विरकर की अध्यक्षता में टाउन वेडिंग कमेटी की मीटिंग हुई. इसमें शहर के फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की दिशा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त श्री विरकर ने इस पहल को फुटपाथ विक्रेताओं को सशक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम जल्द ही वेंडिंग जोन के लिए संभावित स्थलों का सर्वेक्षण शुरू करेगा और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और सभी हितधारकों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी. मीटिंग में डीएसपी ट्रैफिक नीलाभ कृष्ण के अलावा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, एलडीएम सहित रिक्शा कर्मचारी संघ, ई-रिक्शा कर्मचारी संघ और फुटपाथ विक्रेता समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने मिलकर शहर में वेंडिंग जोन स्थापित करने की आवश्यकता और संभावित स्थलों पर गहन चर्चा की. ताकि, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुगम बन सके. नगर निगम ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में फुटपाथी विक्रेताओं के लिए आवश्यक कमद उठाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मुजफ्फरपुर में फुटपाथ विक्रेताओं के लिए बनेंगे वेंडिंग जोन, फिर होगा सर्वेक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top