Hot News

चेहरे की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में बनाएं ये टोनर

Skin Care Tips In Hindi: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी रहें. जिसके लिए वे कई तरह के फेस वॉश, क्रीम और सीरम और स्किन टोनर का इस्तेमाल करते हैं. स्किन टोनर हल्का पानी जैसा लिक्विड होता है जो चेहरे को साफ रखने और स्किन पोर्स कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, ये चेहरे की एक्स्ट्रा ऑयल को भी सही रखने में मदद करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में ही आसानी से स्किन टोनर बनाने के बारे में बताने जा रहें है, जो घर में रखी चीज और कम खर्च में बन सकती हैं. साथ ही आपके चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद और लाभकारी है. 

घर में स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make skin toner at home)

बाजार में मिलने वाले टोनर बहुत महंगे होते हैं और केमिकल से भरे होते हैं. जो स्किन में एलर्जी या जलन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में जानते हैं घर पर स्किन टोनर बनाने के तरीके. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

गुलाब जल स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make rose water skin toner)

गुलाब जल में ठंड गुण होता है जो स्किन को तरोताजा और सुकून देता है. इसके लिए आप  गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालें और ठंडा करें फिर इसे छानकर एक बोतल में भर दें. अब इसे आप रुई या स्प्रे की मदद से अपने चेहरे में अच्छी तरह से लगाएं. 

ग्रीन टी स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make green tea skin toner) 

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन में होने वाली पिंपल और जलन से राहत दिलाते हैं. इसे बनाने के लिए कप ग्रीन टी बनाएं फिर इसे ठंडी करें और बोतल में भर दें. इसे आप दिन में 1 से 3 बार चेहरे पर हल्के हाथ या स्प्रे की तरह लगाएं. 

एलोवेरा स्किन टोनर कैसे बनाएं? (How to make aloe vera skin toner)

एलोवेरा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखता है और पिंपल्स और जलन कम करता है. इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच खीरे का रस अच्छे से मिक्स कर लें. इसे इसे स्प्रे बोतल में भर लें. चेहरा धोने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल करें और इसका फायदा देखें. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post चेहरे की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट की नहीं पड़ेगी जरूरत, घर में बनाएं ये टोनर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top