Hot News

100 घंटे, एक जवाब, 5 टुकड़े और पाकिस्तान का विनाश… भारत ने दिखाई अपनी असली ताकत

India Pakistan Defence Comparison: हिंदुस्तान के आक्रामक रुख और सैन्य तैयारी से घबराए पाकिस्तान ने बीते दो दिनों में दो मिसाइलों का परीक्षण कर खोखला शक्ति प्रदर्शन किया है. 3 मई को पाकिस्तान ने ‘अब्दाली’ मिसाइल का टेस्ट किया. जबकि इसके बाद ‘फतह’ मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया. यह कदम हिंदुस्तान की ओर से एडवांस ब्रह्मोस मिसाइल की तैनाती और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बाद उठाया गया है.

हिंदुस्तान की चेतावनी और सैन्य तैयारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान ने कड़ा रुख अपनाया है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद देश आक्रोश में है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान को इसका बहुत भारी मूल्य चुकाना होगा. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता से देश अच्छी तरह वाकिफ है। जैसी देश की भावना है, वैसी ही कार्रवाई होगी.”

ब्रह्मोस NG तैनात, पाकिस्तान की हालत खराब

हिंदुस्तान ने अपनी एडवांस्ड ब्रह्मोस-नेक्स्ट जेनरेशन (NG) सुपरसोनिक मिसाइल को वॉर ड्यूटी पर तैनात कर दिया है। यह मिसाइल 4320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है और 290 किमी तक सटीक हमला कर सकती है. इसका रडार सिग्नेचर बेहद कम है, जिससे इसे ट्रैक करना लगभग नामुमकिन हो जाता है. इसे हवा (Su-30, तेजस, राफेल), जमीन, जल और पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है.

हिंदुस्तान की निगरानी क्षमता भी होगी मजबूत

हिंदुस्तान अब HAPS (High Altitude Platform Systems) तकनीक की तरफ भी कदम बढ़ा चुका है. ये सौर ऊर्जा से चलने वाले UAV हैं जो 16–20 किमी की ऊंचाई पर उड़ान भरकर दुश्मन की हर हरकत पर नजर रख सकते हैं. रक्षा मंत्रालय ने तीन HAPS प्लेटफॉर्म्स के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी कर दी है.

पाकिस्तान की कमजोरी सामने आई

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के पास अब केवल 100 घंटे का गोला-बारूद शेष है. ऐसे में अगर युद्ध छिड़ता है तो पाकिस्तान के सामने टिके रहना लगभग असंभव है. इसके बावजूद पाकिस्तान एक्सरसाइज इंडस के तहत मिसाइल परीक्षण कर केवल अपनी जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है.

The post 100 घंटे, एक जवाब, 5 टुकड़े और पाकिस्तान का विनाश… हिंदुस्तान ने दिखाई अपनी असली ताकत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top