Hot News

Foods To Avoid With Bitter Gourd: करेला है फायदेमंद, लेकिन इन चीज़ों के साथ खाने से बन सकता है ज़हर

Foods To Avoid With Bitter Gourd: करेल को सभी उसके कड़वे स्वाद के लिए जानते हैं, लेकिन ओी ये नहीं समझना चाहता है कि सेहत के लिए ये कितना फायदेमंद होता है. अगर रोजाना करेले का सेवन किया जाए तो कई सारी ऐसी बीमारियाँ है जो की जड़ से ठीक हो सकती हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला रामबाण से कम नहीं है, इसका सेवन करने से इंसुलिन लेवल कंट्रोल रहता है. करेल खाने से कब्ज, अपच और एसिडिटी समस्याएं भी नहीं होती हैं. लेकिन कई बार करेले के साथ कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन करने से हमारे सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे  कि करेले के साथ कौन सी वो चीजें हैं जो नहीं खानी चाहिए. 

दही

करेले की सब्जी खाने के बाद  दही और छाछ का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि दही और छाछ में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो करेले के पोषक तत्वों के साथ मिलकर त्वचा पर चकत्ते और खुजली की समस्या खड़ी कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: Foods to Avoid with Tea: चाय के साथ ये 5 चीजें बन जाती है जहर

दूध

करेला और दूध का सेवन कभी भी एक साथ में नहीं करना चाहिए. करेले में मौजूद कंपाउंड दूध में मौजूद प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया कर सकता हैं. दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट में कब्ज, दर्द और जलन की समस्याएं हो सकती है. 

आम 

आम को करेले के साथ कभी नहीं खाना चाहिए. ये हमारे सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है. इससे उलटी, पेट में जलन, गैस की परेशान भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: Foods That Should Not Be Refrigerated: इन चीजों को भूलकर भी न रखें फ्रिज में, बन सकती हैं मौत की वजह

भिंडी

करेल और भिंडी दोनों को पचने में समय लगता है. ऐसे में अगर  आप इन दोनों चीजों को साथ में खाएंगे तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है. इससे आपको कब्ज,पेट में दर्द,दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

The post Foods To Avoid With Bitter Gourd: करेला है फायदेमंद, लेकिन इन चीज़ों के साथ खाने से बन सकता है ज़हर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top